Headlines

नाली में गोबर बहाने और सड़क पर कचरा फैंकने वालों से वसूला जुर्माना

ग्वालियर 26।शहर स्वच्छ व साफ रहे इसलिए गंदगी फैलाने वालों, अमानक पॉलीथिन, गोबर नालियों में बहाने वालों एवं भवन सामग्री सडक पर डालने वालों पर निगम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
नगर निगम आयुक्त  संघ प्रिय के निर्देशानुसार गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। जिसके तहत स्वास्थ्य अधिकारी श्री किशोर चौहान के निर्देशन में वार्ड क्रमांक 43 दाना ओली मनीराम का बड़ा में  बद्री प्रसाद मिश्रा द्वारा गोबर नाली में बहाने पर 1000 रूपये, वार्ड क्रमांक 35 में फूल दुकानदारों द्वारा मुख्य मार्ग पर कचरे की कैरी बैग फेंकने पर 2500 रूपये, वार्ड क्रमांक 53 एवं 35 में मुख्य मार्ग पर गंदगी फैलाने पर किया 1000 रूपये का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी  जोगेंद्र यादव,  दीपांशु करोसिया,  रामचरण धौलपुरिया आदि उपस्थित रहे।
इसके साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी श्री अजय ठाकुर के निर्देशन में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना कार्रवाई की गई। जिसमें वार्ड 9 हलवाट खाना अंतर्गत  मनोज गर्ग द्वारा कचरा सड़क पर फैंकने पर 2000 रूपये का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान जेडएचओ एवं डब्ल्यूएचओ उपस्थित रहे।