ग्वालियर 30। केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को नाम बदलकर और हेरफेर करके योजना को कमजोर करने के विरोध में कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत साथ ही मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), मुस्लिम और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं के नाम काटे जाने तथा इसमें हो रही धांधली के विरुद्ध शहर जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के निर्देश पर सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत ब्लॉक अध्यक्षगण राजेश खान, श्रीमती रेखा जाटव, श्रीमती लक्ष्मी माथुर, मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, संदीप यादव, विनोद कुमार जैन, कुलदीप व्यास, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, अनुप शिवहरे, अंसार खान, उपेन्द्र सिंह राजपूत, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, राजेश तौमर, हरि जाटव के नेतृत्व में अपने-अपने ब्लॉक में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने धरने में उपस्थित कांग्रेसजनो एवं जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा मोदी सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करके गरीबों और मजदूरों के रोजगार के अधिकार को छीनने की कोशिश कर रही है। साथ ही, एसआईआर के नाम पर अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्गों के वोटरों को हटाकर चुनावी खेल खेला जा रहा है। हम इस अन्याय के खिलाफ खड़े हैं और मांग करते हैं कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरी ईमानदारी से हो। कांग्रेस पार्टी गरीबों, मजदूरों और वंचित वर्गों के हक के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी।
धरने में विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, महाराज सिंह पटेल, राजेन्द्र सिंह नाती, प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे, जेएच जाफरी, इ्रबहिम पठान, मंगल यादव, महादेव अपोरिया, रामनरेश परमार, सोनू भदोरिया, अश्वनी अगरैया, पूरन सिंह कुशवाह, योगेेन्द्र नोनेरा, सुधीर मंडेलिया, मेहबूब भाई चैनवाले, भैयालाल भटनागर, पार्षद गायत्री मंडेलिया, श्रीमती मनीषा रावत, विनोद यादव माठू, धर्मेन्द्र जैन, केदार बरहादिया, राजीव शर्मा, अनिल शर्मा, संजीव दीक्षित, प्रेम सिंह नेताजी देवेन्द्र सिंह चौहान ,महेन्द्र शर्मा, भूपेन्द्र तोमर, राहुल जैन, सोहिल खान, मनोज राजपूत, रामू कुशवाह, अशोक बाथम, अजीत गोस्वमी, गजेन्द्र आर्य, मनीष मन्ना, बंटी पाली, प्रदीप पलरैया, मोनू जैन, नरेष लोधी, राजेन्द्र सिह कुशवाह, सत्येन्द्र नागर, जसवंत शेजवार, अजीत गोस्वामी, एनएके सिसोदिया, रघुनाथ तोमर, धर्मवीर लोधी, गोविंद राजपूत, घनष्याम गुडषेले, आषोक बाथम, देवी लाल शाक्य, कपिल पाल, संजय फड़तरे, भूपेन्द्र मथुरिया, इरफान खान, रईस कुरेशी, मनोज माठे, धर्मवीर प्रजापति, राकेश जाखोदिया, मोनू रजक, सुनील चंद्रवंशी, ओमप्रकाश प्रजापति, भोगीराम शाक्य, बबलू सोन, विकाश, रवि, मनोज महेरा, अज्जू, मुकेश बारिया, सत्येन्द्र लहरिया, सुरेश प्रजापति, हेमंत राजावत, तोहिद अहमद, असरफ खांन, चिराग गर्ग, रामदयाल तौमर, दीपू भदोरिया, मोहित दीक्षित, हरेन्द्र पाल, जितेन्द्र शर्मा, पंकज राजपूत, हिमांशु कुलश्रेष्ठ, सत्यभान राजावत, विक्रम शर्मा, भीकम सिंह जादोन, महादेव सिंह, राजेश सिंह कुशवाह, संजय माहोर, ब्रहमेाहन प्रजापति, धमेन्द्र ठाकुर, नील कमल मुदगल, बंटी जादेान, दीपक पराषर, शहजाद खान, मुकेश आर्य, सादिक खान, शेख इरफान, महेश बाथम, धर्मदास, कमलेश बघेल, अजय चौहान, ओमप्रकाष सिंह राजपूत, माधौसिंह परिहार, भानू कोशिक, मुन्नालाल खरे, अरविंद किरार, इमरान खान, अशरफ अली, लक्ष्मण सिंह पाल, आसिक उस्मानी, रचना कुषवाह, मनोज शास्त्र, करन तौमर, राषिद उस्मानी, अमन खान, रमेश मोरे, अशोक बग्गा, संतोष सिंह राठौर, छोटू बाथम, उत्तम सिंह कुशवाह, कल्लू तौमर, लायक राम माहोर, धर्मराज तौमर, जयवीर यादव, सोनू जोनवार, नरेंद्र सिंह, अनूप श्रीवास्तव विनोद शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, अशोक सुमन, सुरेश बाजपेई, रामवीर गुर्जर, आबिद नकवी, ऋषभ भदोरिया, अरविंद सिंह कुशवाह, श्याम गौतम, अजय मेवाफरोश, रमेश प्रसाद झा, राम प्रकाश सिंह बघेल, सतीश कुमार भल्ला, जितेंद्र खेमरिया, पंकज यादव, अमित चौबे, सत्यवान सिंह चौहान, उपेन्द्र पंडित, नीरज त्रिवेदी, अश्विनी अगरैया, अब्दुल समद खान, दिनेश चौरसिया, जगदीश कुशवाह, कमल कंसाना, अभिषेक भदोरिया, राजवीर सिंह, शाहरुख खान, हिमांशु बोहरे, राहुल बघेल, सुनील तिवारी, वीरेन्द्र सिंह, रूप सिंह राजावत, पंचम सिंह भदौरिया, पुनीत तिवारी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित।

