शिकायतों का निराकरण समय सीमा में नहीं करने पर चार सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

ग्वालियर30।स्वच्छता ऐप पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय सीमा में निराकरण नहीं करने पर सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह, श्री गौरव सैन, श्री कमल खरे एवं श्री जगदीश सिंह चितौडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव के जारी आदेशानुसार स्वच्छता ऐप पोर्टल पर सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह की 88 शिकायतें लंबित रहने पर, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री गौरव सैन की 171 शिकायतें लंबित रहने पर, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री कमल खरे की 142 शिकायतें लंबित रहने पर एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री जगदीश सिंह चितौडिया की 45 शिकायतें लंबित रहने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।