ग्वालियर । नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे। जिन पर कार्रवाई करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया।
भवन अधिकारी राजू गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव के निर्देशानुसार सिटी प्लानर महेन्द्र अग्रवाल के निर्देशन में नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियांे पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैै।
अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के अभियान अंतर्गत प्रथम चरण में चयनित 58 अवैध कॉलोनियों में से शुक्रवार को ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा वार्ड क्र. 62 के अन्तर्गत ग्राम विक्रमपुर के सर्वे क्र 164/1, 164/2, 162/2/1, 162/2/2, 255 का भाग लगभग रकवा 1.72 हेक्टेयर (कुल 02 अवैध कॉलोनी) भूमि पर द ग्रीन पार्क फेस-4 रामकुमार श्रीवास्तव, छत्रपाल सिंह, विक्रम लोधी, प्रीतम सिंह, उदय सिंह भदौरिया, सरनाम सिंह चौहान, सुनील भदौरिया, थानसिंह, चन्द्रभान सिंह, सुरेन्द्र राजपूत, अंकुर शर्मा आदि द्वारा अवैध कॉलोनियों में सड़क, सीवर एवं विद्युत पोल आदि निर्माण किये गये थे, जिन्हें हटाने की कार्रवाई की गई। साथ ही 1,05,000 रूपये की जुर्माना राशि वसूल कर कॉलोनाइजर द्वारा 15 दिवस के अन्दर कॉलोनी विकास अनुज्ञा प्राप्त करने हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अण्डरटेकिंग दी गई। आज कार्रवाई में भवन निरीक्षक उत्पल सिंह भदौरिया, मदाखलत गैंग तथा पुलिस बल आदि उपस्थित रहे।

