मेरा गांव मेरी धरोहर से जुड़े उत्तर प्रदेश के 103003 और मध्यप्रदेश के 56429 गांव
नईदिल्ली।केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर बताया कि राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन (एनएमसीएम) के अंतर्गत ‘मेरा गाँव मेरी धरोहर (एमजीएमडी) पोर्टल भारत भर के गाँवों का सांस्कृतिक मानचित्रण करता है। वर्तमान में, 6.23 लाख गाँवों को इसमें शामिल किया जा चुका है। शामिल गाँवों का राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार विभाजन अनुलग्नक-I में दिया गया है। मानचित्रण के दूसरे चरण के लिए अभी तक कोई विशिष्ट योजना नहीं है।
अपने दस्तावेज़ीकरण कार्यों के अंतर्गत, एमजीएमडी मूर्त और अमूर्त दोनों प्रकार के सांस्कृतिक तत्वों की एक विस्तृत श्रृंखला को शामिल करता है, जिनमें मौखिक परंपराएँ, मान्यताएँ, रीति-रिवाज, ऐतिहासिक महत्व, कला रूप, स्थानीय भाषाएँ, विरासत स्थल, पारंपरिक भोजन, प्रमुख कलाकार, मेले और त्यौहार, पारंपरिक पोशाक, आभूषण और स्थानीय स्थलचिह्न शामिल हैं। एमजीएमडी पोर्टल पर डेटा गाँववार व्यवस्थित किया गया है, न कि राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार सांस्कृतिक श्रेणियों के अनुसार।
कार्यक्रम के लिए वित्त वर्ष 2021-2026 के लिए कुल बजट आवंटन 89.99 करोड़ रुपये है।
कुल जारी बजट – 54.4351 करोड़ रुपये
कुल उपयोग किया गया बजट – 53.4351 करोड़ रुपये (लगभग)
एमजीएमडी कार्यक्रम में स्थानीय कारीगरों और संस्थानों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने के लिए मानचित्रित विरासत डेटा का उपयोग करने का कोई प्रावधान नहीं है।
एमजीएमडी कार्यक्रम स्थानीय परंपराओं, प्रथाओं और विरासत संपत्तियों को मान्यता देने वाले प्रामाणिक, ग्राम-स्तरीय सांस्कृतिक प्रोफाइल बनाकर ग्रामीण पहचान को मजबूत करने में योगदान देता है। एक राष्ट्रीय पोर्टल पर संरचित सांस्कृतिक डेटा की उपलब्धता ग्रामीण पर्यटन और स्कूलों की योजना बनाने में सहायक होती है, जिससे सतत आजीविका सृजन और ग्रामीण आर्थिक विकास में योगदान मिलता है।
यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में दी।
अनुलग्नक -1
| राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | अपलोड किए गए गांवों की संख्या |
| अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह | 176 |
| आंध्र प्रदेश | 17142 |
| अरुणाचल प्रदेश | 4613 |
| असम | 26074 |
| बिहार | 39563 |
| चंडीगढ़ | 12 |
| छत्तीसगढ | 19571 |
| दिल्ली | 252 |
| गोवा | 431 |
| गुजरात | 19271 |
| हरयाणा | 7579 |
| हिमाचल प्रदेश | 18735 |
| जम्मू और कश्मीर | 6926 |
| झारखंड | 29908 |
| कर्नाटक | 29569 |
| केरल | 1275 |
| लद्दाख | 238 |
| लक्षद्वीप द्वीप समूह | 13 |
| मध्य प्रदेश | 56429 |
| महाराष्ट्र | 40042 |
| मणिपुर | 306 |
| मेघालय | 7012 |
| मिजोरम | 1026 |
| नगालैंड | 1498 |
| ओडिशा | 47209 |
| पुदुचेरी | 127 |
| पंजाब | 12084 |
| राजस्थान | 46696 |
| सिक्किम | 464 |
| तमिलनाडु | 19219 |
| तेलंगाना | 9824 |
| दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव | 107 |
| त्रिपुरा | 899 |
| उत्तर प्रदेश। | 103003 |
| उत्तराखंड | 15727 |
| पश्चिम बंगाल | 40429 |

