मरणोपंरात तटरक्षक वीरता पुरुस्कार . कमांडेंट राकेश कुमार राणा, कमांडेंट (जेजी) विपिन बाबू एवं पी/एनवीके(आरपी) करण सिंह को
नई दिल्ली ।सत्ततरवे गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सशस्त्रबलों एवं भारतीय तटरक्षक बलों के जवानों के लिये पुरुस्कारों की घोषणा की । भारतीय सेनाके जवानों को एक अशोक चक्र 3 कीर्ति चक्र 13 शोर्य चक्र सहित 70 पदक प्रदान किये वहीं तट रक्षक बल के 16 पदक प्रदान किये ।
मरणोंपरांत कमांडेंट राकेश कुमार राणा,कमांडेंट (जेजी) विपिन बाबू एवं पी/एनवीके(आरपी) करण सिंह को तट रक्षक वीरता पदक देने की घोषणा की।
भारतीय सशस्त्र बल कर्मियों के लिए 70 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है, जिनमें छह मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं। इनमें एक अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र (एक मरणोपरांत सहित), एक बार टू सेना मेडल (वीरता), 44 सेना पदक (वीरता) (पांच मरणोपरांत सहित), छह नौ सेना पदक (वीरता) और दो वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं।
भारतीय तटरक्षक बल के उत्कृष्ट कर्मियों को विशिष्ट पुरस्कार प्रदान करने की स्वीकृति दी। पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के नाम इस प्रकार हैं:
अति विशिष्ट सेवा पदक
• एडीजी डॉनी माइकल, पीटीएम, टीएम
विशिष्ट सेवा पदक
- डीआईजी के.एस. सीताराम
राष्ट्रपति तटरक्षक पदक (विशिष्ट सेवा)
- आईजी इक़बाल सिंह चौहान, टीएम
- आईजी दतविन्दर सिंह सैनी, टीएम
उत्तम जीवन रक्षा पदक
- पी/एनवीके/(एमई) सौम्यरंजन बेहेरा
तटरक्षक पदक (वीरता) – मरणोपरांत
- स्व. कमांडेंट राकेश कुमार राणा
- स्व. कमांडेंट (जेजी) विपिन बाबू
- स्व. पी/एनवीके(आरपी) करण सिंह
तटरक्षक पदक (वीरता)
- कमांडेंट (जेजी) शैलेन्द्र सिंह बिष्ट
- पी/एनवीके(आरपी) गौतम यादव
- पी/एनवीके(आरपी) बांती कुमार
तटरक्षक पदक (उत्कृष्ट सेवा)
- डीआईजी विनोद कुमार परमार
- डीआईजी अरुण कुमार भारद्वाज
- डीआईजी सुधाकर पाटिल
- कमांडेंट इंदु पी
- पी/एडीएच(आरओ) तपस कुमार बनर्जी

