मक्सी रेलवे स्टेशन से गुजर रही मालगाड़ी दो हिस्सों में बटी,कोई हताहत नहीं

मक्सी। मक्सी  रेलवे स्टेशन के पास  शनिवार को  गुजर रही मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। इस घटना में जनहानि के समाचार नहीं हैं। रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच शुरु कर दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  मेन लाइन की पटरी का टूटना बताया जा रहा है। पटरी टूटने के बाद एकभी सवारी गाड़ी यहां से नहीं गुजरी  अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।बताया जा रहा है कि क्रेक पटरी से गुजर रही  मालगाड़ी का संतुलन बिगड़ जाने के कारण कई डिब्बे पटरी से नीचे उतर कर  जमीन में धंस गए। घटना की सूचना के मिलते ही  रेलवे  प्रशासन में  हड़कंप मच गया। कई अधिकारी और कर्मचारी मौके की ओर रवाना हो गए थे।अधिकारी घटना स्थल का जायजा ले रहे थे। रेलवे के कर्मचारियों ने तत्काल ही मरम्मत कार्य भी शुरू कर दिया है। अभी तक रेलवे की ओर  स्पष्ट और कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

कई ट्रेन हुई  लेट

घटना के बाद मेन लाइन बंद होने से कई यात्री गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। कई ट्रेनें रोक दी गई थीं। एक लाइन को क्लीयर करने के बाद  ट्रेनों को धीरे-धीरे रवाना किया जा रहा है। स्टेशन प्रबंधन मुकेश जैन के मुताबिक ट्रैक की खराबी के कारण यह घटना मालूम पड़ती है। इस घटना की विस्तार से जांच के लिए उज्जैन के अधिकारियों कीटीम भी पहुंच रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।