सामुदायिक भवन रामाजी का पुरा,आनंद नगर बजरिया अम्बेडकर पार्क,झाडू वाला मोहल्ला घोसीपुरा,हीरा नगर,जाग्रति नगरएवंआपागंज पूजा विहार कॉलोनी
ग्वालियर23। नगर निगम ने बड़े बकाया दारों राजनीतिक रसूखदारों से सम्पत्तिकर वसूलने के बजाय नगर निगम ने सरकारी जमीनों पर नोटरी कराकर मकान बना चुके या मकानों पर कब्जा करने वालों से संपत्ति कर वसूलकर नगर निगम ने उन्हे वैध बनाने की मुहिम को अंजाम देने के लिये शहर के विभिन्न स्थानों पर संपत्ति कर के शिविर लगाने शुरु किये हैं।
अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार के मुताबिक नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 के लंबित सम्पत्तिकर वसूल किए जाने हेतु कॉलोनियों, मार्केट आदि जगहों पर शिविर आयोजित कर सम्पत्तिकर जमा कराया जा रहा है। जिसके तहत 24 जनवरी को विभिन्न स्थानों पर सम्पत्तिकर शिविर आयोजित किए जाएगें। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगाया जाएगा।
सम्पत्तिकर शिविर वार्ड 28 आनंद नगर बजरिया अम्बेडकर पार्क, वार्ड 02 में झाडू वाला मोहल्ला घोसीपुरा, वार्ड 64 हीरा नगर, वार्ड 34 तोमर सहाब का बाडा पारदी मोहल्ला, वार्ड 42 सख्खर कॉलोनी नई सड़क, वार्ड 43 पंडित गुलाब मार्केट चिटनिस की गोठ, वार्ड 35 शांति नगर, वार्ड 37 जाग्रति नगर, वार्ड 41 शिंदे कॉम्पलैक्स, वार्ड 38 कांता इन्क्लेब, वार्ड 39 पाटनकर का बाडा, वार्ड 40 नागदेवता मंदिर, वार्ड 49 मंत्री नारायण सिंह के कार्यालय के पास समाधिया कॉलोनी, वार्ड 58 विजया नगर पार्क के पास, वार्ड 44 माता मंदिर के पास जिन्सी नाला नम्बर-1, वार्ड 46 कॉल नर्सिंग होम नया बाजार, वार्ड 50 बालाजी कॉम्पलैक्स, वार्ड 47 बापू दण्डी की गोठ परिवार अपार्टमेंट, वार्ड 48 आपागंज पूजा विहार कॉलोनी, वार्ड 51 इमली नाका इमली वाली कॉलोनी, वार्ड 52 प्रीतम पुर कॉलोनी पुरानी हावेली, वार्ड 54 चना कोठार, वार्ड वार्ड 55 सांई कॉलोनी, वार्ड 21 काली माता मंदिर हनुमान नगर, वार्ड 22 सिद्धेश्वर नगर, वार्ड 23 पिप्पल मेडिकील स्टोर के पास श्रीनगर कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 15 मां वैष्णोपुरम, पंकज बिहार के गेट पर, वार्ड क्रमांक 01 सामुदायिक भवन रामाजी का पुरा, वार्ड 4 इंद्रा नगर कॉलोनी सरकारी स्कूल के पास, वार्ड 56 में बजरंग नगर सामुदायिक भवन पर, वार्ड 29 में कारसदेव बाबा मंदिर महलगांव, वार्ड 29 कारसदेव बाबा मंदिर महलगांव, वार्ड 58 विजया नगर पार्क के पास, सन वैली में शिविर आयोजित किए जाएगें।
नोटरी अथवा काबिज के भवन का भी जमा कर सकते हैं सम्पत्तिकर
उपायुक्त डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव द्वारा बताया गया नगर निगम ग्वालियर द्वारा ऐसे सभी भवन स्वामियों को संपत्ति कर जमा करने का अवसर प्रदान किया है जिनके पास रजिस्ट्री ना होकर नोटरी इत्यादि है, ऐसे भवन स्वामी जो नोटरी के आधार पर टैक्स जमा नहीं कर पा रहे थे। क्षेत्रीय कार्यालय पर जाकर संपत्ति कर जमा कर सकते हैं। जिन संपत्ति स्वामियों पर रजिस्ट्री नहीं है नोटरी अथवा काबिज है उनके भी संपत्ति कर वसूली हेतु सभी वार्डों में शिविर लगाए जा रहे हैं। ऐसे सभी भवन स्वामी अपने भवन की मलकियत नोटरी इत्यादि दिखाकर बिजली बिल, नल का बिल दिखाकर संपत्ति कर जमा कर सकते हैं।

