Headlines

जन उत्थान न्यास बसंत पंचमी के मौके पर 51 जोड़ों के करायेगा निशुल्क विवाह ,निशुल्क विवाहों का चौथा आयोजन

ग्वालियर। जन उत्थान न्यास सर्व जातीय निशुल्क विवाह समारोह का चौथा आयोजन बुधवार बसंत पंचमी को करने जा रहा है।इस आयोजन में 51 जोड़ों का विवाह होगा। इसमें  चार मुस्लिम कन्याओ का निकाह भी होगा। तीन दिवसीय आयोजन की शुरुआत 21 जनवरी शाम हल्दी काजल मेंहदी की रस्म,22 को महिला संगीत और 23 जनवरी को 51 कन्याओ का सामूहिक विवाह होगा ।।

जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में 23 जनवरी 2026 बसंत पंचमी के अवसर पर चतुर्थ सर्वजातीय निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 21 जनवरी को कार्यक्रम स्थल पर हल्दी-मेंहदी की रश्म होगी तथा 22 जनवरी को महिला संगीत होगा और 23 जनवरी को 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा। सभी कार्यक्रम ‘जनकपुरी मैदान’ रविशंकर हॉस्टल के पास, कटोराताल के सामने मैदान पर होंगे। यह जानकारी न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को दी।

 

जी.वाय.एम.सी क्लब से प्रातः 9 बजे शुरु होगी  बारात

 

जन उत्थान न्यास द्वारा आयोजित सर्वजातीय निःशुल्क कन्या विवाह समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। 23 जनवरी को वर पक्ष के गणमान्य जन प्रातः 8 बजे जी.वाय.एम.सी क्लब परिसर पहुॅचेंगे। जहां उनका स्वागत होगा एवं स्वल्पहार कराया जायेगा। इसके बाद अचलेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा-अर्चना के साथ 51 दूल्हों की बारात धूम-धाम से शुरू होगी। बारात में बैण्ड-बाजें, ढोल-तांसे, डी.जे. के साथ आतिशबाजी होगी और बारात का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोग भव्य स्वागत करेंगे। बारात अचलेश्वर मंदिर से प्रारम्भ होकर सनातन धर्म मंदिर मार्ग, इन्द्रगंज चौराहा, दाल बाजार, राजपायगा रोड होते हुये विवाह स्थल जनकपुरी पहुॅचेंगी, जहां द्वार पर न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार एवं महापौर डाॅ. श्रीमती शोभा सिकरवार सहित आयोजन समिति के सभी साथी स्वागत करेंगे।
विधायक डॉ. सिकरवार ने जानकारी देते हुये बताया किया 51 जोड़ों का सर्वजातिय निःशुल्क विवाह आयोजन के लिए समितियां गठित कर जिम्मेदारियां दी गई हैं। वर-वधु को गृहस्थी का सभी सामान दिया जायेगा एवं इसके साथ ही दो नवदम्पत्ति जोड़े को लक्की ड्रॉ के आधार पर मोटर सायकिल भी दी जाएगीं तथा उपहार में 51 बर्तन, कपड़े आदि भी दिए जाएंगे। विवाह समारोह के लिये दोनों परिवार को 50-50 सदस्यों के लिये भोजन के कूपन दिये जायेंगे। न्यास द्वारा कन्याओं की विदाई के लिये 51 कारों की व्यवस्था की गई है, जो वर-वधु को उनके घर तक छोडनें जायेगी। इस विवाह सम्मेलन में संत, महात्मा वर बधु को आशीर्वाद देंगे। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई विधायक ओर पूर्व मंत्री शामिल होंगे ।
विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि न्यास का गरीब बेटियों का विवाह करने का जो संकल्प है, उसे हम सब मिलकर पूरा कर रहे हैं। आयोजन को पूरा पारिवारिक माहौल देगें। ताकि उन्हें लगे कि विवाह हमारे परिवार में ही हो रहा हैं। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। सामूहिक कन्या विवाह समारोह एक बड़ा आयोजन है और कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं होता है। हम सब मिलकर इस आयोजन को भव्य रूप से पूर्ण करेंगे।

ब्रांडेड कंपनियों को मिलेगा दहेज
यह उपहार दिये जायेंगेः- कूलर, फ्रिज, सोने एवं चांदी के जेवर, एल.ई.डी, अलमारी, पलंग, सिंगारदानी, कुर्सी-टेबल सेट, प्रेस, पंखा, मिक्सी, गैस-चूल्हा, रजाई-कम्बल-गद्दा-चादर सेट, दुल्हा-दुल्हन के लिये कपडे, जूता-चप्पल, बर्तन, हेलमेट, सूटकेश, 51 बर्तन सहित गृहस्थी का सभी सामान दिया जायेगा।

’कार्यक्रमों  विवरणः-
21 जनवरी- हल्दी एवं मेंहदी कार्यक्रम शाम 5 बजे से
22 जनवरी- महिला संगीत कार्यक्रम सायं 5 बजे से

23 जनवरी को सुबह 8 बजे वधु एवं परिवार जन कार्यक्रम स्थल पर पहुॅचेंगे एवं वर पक्ष के परिवारजन अचलेश्वर महादेव मंदिर के पास जी.वाय.एम.सी क्लब में उपस्थित होंगे। सुबह 9 बजे बारात जी.वाय.एम.सी क्लब अचलेश्वर महादेव मंदिर से पूजा-अर्चना कर बैण्ड-बाजों के साथ वर 51 घोड़ो पर सवार होकर सामूहिक बारात विवाह स्थल के लिये रवाना होगी। इसके बाद मंच कार्यक्रम पर अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा। दोपहर 2 बजे से सहभोज का कार्यक्रम और दोपहर 3 बजे गुरूजनों एवं संतो द्वारा सामूहिक रूप से वर-वधु को आर्शीवाद देकर सायं 4 बजे विदाई की जायेगी।