समरसता, संस्कार और शिक्षा से मजबूत होगा राष्ट्र

हिंदू सम्मेलनों में गूंजा समाज जागरण का स्वर

 

ग्वालियर। शहर में कई स्थानों पर आयोजित हिंदू सम्मेलनों में वक्ताओं ने समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, संस्कार और शिक्षा से ही राष्ट्र मजबूत होगा। इस अवसर पर देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुति से नशा मुक्ति समाज और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
अंबेडकर नगर की सुरेश बस्ती का हिंदू सम्मेलन थाटीपुर स्थित शंकर पार्क में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत कालीदास महाराज, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर जिला सह संघचालक अनिल पांडे, विशेष अतिथि सरिता पटेल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.सुरेश शर्मा ने की। इस अवसर पर प्रहलाद सकवार, पं. रामस्वरूप शुक्ला, आर्य श्रद्धा पुष्प विशेषरूप से उपस्थित रहीं। श्री पांडे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के देशसेवा के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कालिदास महाराज ने हिंदू समाज से जाति-पाति का भेद त्यागकर एक होने का आह्वान किया। आर्य श्रद्धा पुष्प बहन (बौद्ध विहार) ने सामाजिक मैत्री और नशामुक्ति पर बल दिया। श्रीमती पटेल ने संयुक्त परिवार, धार्मिक यात्रा एवं साथ में भोजन-भजन जैसे पंच परिवर्तन के सिद्धांत बताए। समाज में समरसता के प्रतीक के रूप में वाल्मिकि समाज के नीतू, रवि, रीना, रंजीत, सुनीता, रविंद्र, नेहा, रवि, प्रीति, आकाश, मधु, मोहन, सरोज, दिनेश, गिरजा, राजू, प्रदीप, मुन्ना, रामनिवास, बाबूलाल एवं मुकेश का श्रीफल, शॉल व पुष्पमाला से सम्मान किया गया। इस मौके पर सभी ने नशा नहीं करने और आपसी भाईचारा बढ़ाने का संकल्प लिया। भारत माता की आरती के बाद सहभोज हुआ।
लक्ष्मीनारायण बस्ती का हिंदू सम्मेलन लाल टिपारा गौशाला के संत ऋषभदेवानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत प्रांत के कुटुंब प्रबोधन संयोजक अशोक पाठक, विशेष अतिथि सरोज अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण मंदिर के संजय लघाटे रहे। अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक अशोक आनंद ने की। वक्ताओं ने परिवार और समाज से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि देश में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत स्वयं से करें। अगर हम बदलेंगे तो समाज और राष्ट्र अपने आप परम वैभव के शिखर पर पहुंच जाएगा। वहीं नादरिया बस्ती का सम्मेलन बीके प्रहलाद भाई के मुख्यातिथ्य में आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता सुनील पाठक, विशेष अतिथि योजना शुक्ला रहीं।

राष्ट्रीय हित को रखें सर्वोपरि  धर्म के मार्ग पर चलने से देश होगा सुदृढ़

 

छुट्टा की बजरिया बस्ती का हिंदू सम्मेलन पान पत्ते की गोठ त्रिवेणी चौक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य सुनील कुमार जुन्नरकर , मुख्यवक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लश्कर जिला संपर्क प्रमुख 
प्रदीप परमार, विशेष अतिथि प्रीति त्यागी रहीं। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ अभिभाषक जय प्रकाश मिश्रा, आभा मिश्रा भी विशेषरूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि धर्म केवल पूजा पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को सही दिशा देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जब समाज, धर्म और संस्कार के मार्ग पर चलता है तब राष्ट्र स्वत: सुदृढ़ होता है। 
बॉक्स

लक्ष्मण तलैया बस्ती के हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता डॉ. जेएस नामधारी, विशेष अतिथि मोहिनी यादव रहीं। अध्यक्षता संतोष शुक्ला ने की। इस अवसर पर हेमंत भार्गव भी मंचासीन रहे। वक्ताओं ने कहा कि आज सभी लोग मतभेदों को समाप्त करने का संकल्प लेकर राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखें। 
माधव नगर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि दंदरौआ धाम के महंत रामदास महाराज, मुख्य वक्ता प्रांतीय सह संयोजक गौ सेवा मधुसूदन शर्मा एवं विशेष अतिथि डॉ.सपना दुबोलिया रहीं।अध्यक्षता पीतांबर लोकवानी ने की। वक्ताओं ने कहा कि संस्कार विहीन शिक्षा का कोई मोल नहीं है।
रायसिंह का बस्ती का सम्मेलन रथ खाना परिसर स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कनेर झील घाटीगांव के संत अनुराग गिरि महाराज, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक ग्वालियर विभाग बौद्धक प्रमुख डॉ.नरेश त्यागी ने हिंदुओं से एकजुट रहने का आह्वान किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे रोपने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। प्रीता बौहरे ने पंच परिवर्तन का संदेश दिया। कार्यक्रम संयोजक सच्चिदानंद पचौरी थे। 

हिंदू सम्मेलन के लिए किया भूमि पूजन निकाली प्रभातफेरी

विश्वकर्मा बस्ती का 25 जनवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन न्यू शांति नगर पार्क में किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र पचौरी, राहुल शाक्य, नवल किशोर बौहरे, वीरेंद्र साहू, पंकज शर्मा, अनुराग पचौरी, मनोज माहौर, पवन नामदेव, पवन गुप्ता, राजू साहू आदि उपस्थित

ललितपुर बस्ती का हिंदू सम्मेलन 25 जनवरी को दोपहर 3 बजे सनातन धर्म मंदिर मे आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में प्रतिदिन प्रभातफेरी निकाली जा रही है।