गंदे पानी का हिसाब दो,मृतकों को न्याय दो दोषियों को सजा मिले जलप्रबंधन की ठोस व्यवस्था करो-शहर कांग्रेस

ग्वालियर 17 । इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से 24 निर्दाेष नागरिकों की दुखद मृत्यु और दर्जनों लोगों के गंभीर रूप से बीमार पड़ने की घटना अत्यंत हृदय विदारक, दुर्भाग्यपूर्ण तथा भाजपा शासित जिला प्रशासन की घोर लापरवाही का ज्वलंत उदाहरण है। इस त्रासदी ने प्रदेश की छवि पर गहरा धब्बा लगाया है, जहां जनता को बुनियादी सुविधा जैसे स्वच्छ पानी तक उपलब्ध नहीं कराया गया। दिवंगतों की आत्मशांति, प्रभावित परिवारों को न्याय, मुआवजा तथा दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा फूलबाग स्थित गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के नीचे दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक उपवास धरना प्रदर्शन आयोजित किया। धरने में कंाग्रेसजनो ने गंदे पानी का हिसाब दो, पीड़ितो को न्याय दो के नारो से अपनी आवाज बुदंल की। धरने के अंत में मृतको की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजली दी गई।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम यहां इंदोर के भागीरथपुरा मे घटी भयानक त्रासदी के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हैं। दूषित पानी से 24 निर्दाेष लोगों की मौत और दर्जनों का बीमार होना कोई सामान्य दुर्घटना नहीं है यह भाजपा प्रशासन की वर्षों की उपेक्षा और असंवेदनशीलता का परिणाम है। भाजपा के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं प्रदेश के नागरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तिफा देना चाहिए। भाजपा सरकार ने पानी की गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिससे नागरिको को इतना बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। इसमें दोषी अधिकारियों पर तुरंत आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए, मृतकों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए, और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस जल प्रबंधन योजना लागू की जाए। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज है और हम इस अन्याय के खिलाफ अंत तक लड़ेंगे।

धरने में प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, राहुल शर्मा, संजय सिंह राठौर, आरपी सिंह, महाराज सिंह पटेल, राजेन्द्र सिंह नाती, वीर सिंह तौमर, जेएच जाफरी, उदल सिंह यादव, मेहबूब खां चेनवाले, चतुर्भुज धनोलिया, श्रीमती सीमा समाधिया, भैयालाल भटनागर, अवधेश कौरव, सुधीर मंडेलिया, अशोक सिंह सिंकरवार, इन्द्रजीत सिंह चोहान, पूरन सिंह सिंह कुशवाह, श्रीमती मीनू परिहार, हरेन्द्र गुर्जर, योगेन्द्र सिंह नोनेरा, सतीश मिश्रा, अवनीश गोड, रमेश सिंह राजपूत, श्रीमती वीना भारद्वाज, राजीव शर्मा,  मुनेन्‍द्र यादव माठू, कुलदीप सिंह कौरव, तरूण यादव, आदित्य सेंगर, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, अनुप शिवहरे, विनोद कुमार जेन, अंसार खान, मुनेन्द्र भदोरिया, उपेन्द्र सिंह राजपूत, राजेश खान, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, नवीन भदकारिया, श्रीमती लक्ष्मी माथुर, देवेन्द्र चौहान, राजेश बाबू, अरविंद चौहान, महादेव अपौरिया, कैलाश चावला, सुनील श्रीवास पप्पू, भूपेन्द्र तौमर, सोनू भदोरिया, महेन्द्र शर्मा, मनीश यादव, तरूण कुशवाह, जसवंत शेजवार, कपिल पाल, सुरेन्द्र साहू, अंकित कठ्ठल, शकील मंसूरी, श्रीमती किरन धर्मेन्द्र वर्मा, केदार बरहादिया, नत्थू सिंह जादोन, रशीद पहलवान, मुनेश निगम, जितेन्द्र सिंह भदोरिया, अशोक तरेटिया, महेश मधुरिया, सोरभ जेन, राकेश शर्मा, दिनेश पांडे पट्टू, अयुव खान, पिंकी पंडित, परमानंद रत्नाकर, वीरेन्द्र सिंह यादव, विजय ंिसह कुशवाह, श्रीमती गीता गुप्ता, श्रीमती रचना कुशवाह, श्रीमती मनोरमा चौहान, श्रीमती काजल शर्मा, श्रीमती प्रीती शर्मा, श्रीमती आशा गौर, गुड्डी, ज्योति सिंह, भारती, मीना, लक्ष्मी, श्रीमती तृप्ती चौहान, श्रीमती गंगा राठौर, संजीव दीक्षित, रंजीत यादव, विष्णूकांत शर्मा, नाजिम खान, विजय शर्मा, उज्जवल गौरिया, प्रताप राव महाडिक, संजय फड़तरे, बाबू लाल चौरसिया, राहुल भदोरिया, लोकेन्द्र सिंह कुशवाह, रविन्द्र सिंह कुशवाह, एन.के. सिसोदिया, मुरारी लाल ओझा, आविद नकबी, एनपी आर्य, कुलदीप मगरैया, मेहरवान सिंह यादव, अनुप जोहरी, शरद यादव, राकेश कुशवाह, एम.के. कुरेशी, गोविंद दास अग्रवाल, राजू बाथम, अशोक कश्यप, रघुवीर सिंह कोली, डॉ. राजेन्द्र बाथम, पन्नालाल बाथम, सत्यभान राजावत, जगदीश पवैया, अभिषेक पाल, अविनाश गुप्ता, सतेन्द्र नागर, गोलू सेन, शुभम सिंह सिकरवार, घनश्याम राजपूत, लोकन्द्र शर्मा, मनोज श्रीवास्तव, कपिल शर्मा, धीरेन्द्र जाटव, रामबाबू श्रीवास, धीरज यादव, हितेश बघेल, राजेश सिंह, अजीत गोस्वामी, हेमशंकर पाठक, अशोक सुमन, मोनू भटनागर, सागर नाती, दीपक उपाध्याय, हिमांशू कुलश्रेष्ठ, सोनू सिंह राजावत, अर्जुन चंदेल, सुमित किरार, धीरज ढींगरा, मनोज ढींगरा, रामअवतार उपाध्याय, धर्मवीर प्रजापति, साविर खां, अजीत सिंह चंदेल, संदीप सिंह तोमर, सत्यवीर सिंह गुर्जर, मनीष उपाध्याय, उज्जवल सिंह घुरैया, रामअवतार जाटव, अनुराग वर्मा, आशिक उस्मानी, मुन्न खां, मोहित दुसेजा, रामसेवक माथुर, जीतू खटीक, हरेन्द्र कुमार, रंजीत यादव, महेश धनोलिया, आरसी राजपूत, धर्मराज सिंह तौमर, सुनील पाल, शहरूख खान, विवेक पांडे, असलम शेरखान, राजवीर सिंह, चिराग गर्ग, नरेश विरथरे, भरत यादव, विनोद राजावत, अनिल, मुकेश कुशवाह, अनार सिंह यादव, हरचरन सिंह यादव, सोमदेव यादव, संजय मिर्जा, लायक तुल्ल खां, बुदू खां, अशोक सूर्यवंशी, नरेन्द्र शर्मा, सुरेश कुमार वाजपेयी, योगेन्द्र सिंह कुशवाह, अशोक झा, मोहित दीक्षित, प्रताप सिंह यादव, चंन्द्रभान मंडेलिया, प्रदीप यादव, धर्मेन्द्र ठाकुर, आसिफ उस्मानी, रामसिंह तौमर, महेन्द्र शाक्य, फिराज खा, रामनरेश शर्मा, रूप सिंह राजावत, विजय दिवाकर, उत्कर्ष शर्मा, दिनेश एशवार, ओमप्रकाश प्रजापति, सुभाष गुप्ता, पवन शर्मा, मुरली कटारे, जितेन्द्र सिंह राजावत, सुमित किरार, रामानंद पुरोहित, अलाउद्दीन मंसूरी, धर्मेन्द्र हर्षाना, गोपाल अग्रवाल सहित अनेक कांग्रेसजन सम्मलित थे।