ग्वालियर 16 जनवरी। इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से कई निर्दाेषो की दुखद मृत्यु हो गई। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक, दुर्भाग्यपूर्ण एवं प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर उदाहरण है। दिवंगत नागरिकों की आत्मशांति एवं इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में शहर जिला कांग्रेस 17 जनवरी, शनिवार को दोपहर 12.00 बजे से 4.00 बजे तक फूलबाग स्थित गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के नीचे उपवास धरना आंदोलन आयोजित किया जा रहा है।
धरने में विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, सेक्टर कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस के विभाग एवं प्रकोष्ठ, कांग्रेस पार्षद, पार्षद प्रत्याशी सहित समस्त कांग्रेस जन शामिल रहेंगे।

