‘
ग्वालियर16।नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छता के साथ शहर की सौंदर्यता हेतु युवा एवं इच्छुक व्यक्ति व समूहों द्वारा ‘‘स्ट्रीट वॉल पेंटिंग 2.0’’ प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को प्रातः 9 बजे से महल गेट के सामने, ए एम आई शिशु मंदिर बैजाताल रोड, ग्वालियर पर किया जा रहा हैं।
उपायुक्त स्वास्थ्य श्री मुकेश बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छता के साथ शहर की सौंदर्यता हेतु युवा एवं इच्छुक व्यक्ति व समूहों द्वारा ‘‘स्ट्रीट वॉल पेंटिंग 2.0’’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में स्वच्छता, सिंगल यूज प्लास्टिक, खुले मार्गों में कचरा न फेंकना, कचरा अलग-अलग करना, नागरिक जिम्मेदारी, जल संरक्षण, तम्बाकू का उपयोग न करना एवं संस्कृति व धरोहर इत्यादि पर पेंटिंग बनाई जाएगीं। उक्त प्रतियोगिता में भागीदारी हेतु पंजीकरण गूगल फॉर्म के माध्यम से दर्ज किया जा सकता है।
गूगल फॉर्म लिंक https://forms-gle/pFhVSjSkV3U6MQhM6 प्रत्येक प्रतिभागी को ग्वालियर नगर निगम द्वारा चित्रकारी हेतु रंग, ब्रश, स्टूल, कुर्सी, स्वल्पहार एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी तथा आयुक्त नगर निगम ग्वालियर द्वारा प्रशंसा पत्र प्रस्तुत किया जावेगा।

