ग्वालियर यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का नव वर्ष मिलन समारोह आज पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर विवेक शेजवलकर के मुख्यातिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम के विशेष अतिथि पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद अनूप मिश्रा थे कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता अध्यक्ष शैलेंद्र माहौर अध्यक्ष विजय गुप्ता एवं सचिव रामनारायण मिश्र विशेष रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम का आरंभ नन्हे मुन्ने कलाकारों द्वारा गणेश वंदना से प्रारंभ किया गया वहीं किडीज कॉर्नर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इस अवसर पर संस्था के सचिव रामनारायण मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम गोविंदपुरी चौराहा स्थित कृष्णायन बैंक्विट मैं आयोजित किया गया इस अवसर पर एक कैलेंडर का भी विमोचन किया गया

