मुरैना 9 अप्रेल। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशों पर गुरुवार को अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध टास्क फोर्स के निर्देशन में जिले के चारों अनुभागों के पांच चम्बल घाटों पर संयुक्त रूप से कार्रवाई व्यापक और सख्त कार्रवाही की गई। कार्य वाही के दौरान 8195 ट्रालियों से ले जा रही 1करोड़ 63 लाख रुपये कीमत की अवैध रेत नष्ट की गई ।
टास्क फोर्स के निर्देशन में जिले के चारों अनुभागों के पांच चम्बल घाटों पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध रेत का विनिष्टीकरण किया गया— अनुभाग मुरैना (राजघाट) — 03 जेसीबी एवं 02 लोडर की सहायता से 6900 ट्रॉली रेत का विनिष्टीकरण (₹1,58,00,000/-) अनुभाग जौरा (देवगढ़ क्षेत्र) — 01 जेसीबी से लगभग 500 ट्रॉली (₹10,00,000/-) अनुभाग सबलगढ़ (टेंटरा/बरोटा घाट) — 625 ट्रॉली (₹12,50,000/-) अनुभाग अम्बाह (होलापुरा एवं नगरा घाट) — 170 ट्रॉली (₹3,40,000/-) उक्त कार्रवाई वन, राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग के संयुक्त दल द्वारा प्रभावी रूप से संपादित की गई। चम्बल के पांच घाटों पर अवैध रेत से भरी 8195 ट्रॉली की रेत का विनिष्टीकरण किया गया, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य ₹1,63,90,000/- (एक करोड़ तिरेसठ लाख नब्बे हजार रुपये) है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत खनन के विरुद्ध यह सख्त अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

