आदिवासी बहुल जिले मंडला झाबुआ धार उमरिया सिवनी में नये कलेक्टर
भोपाल 9 अप्रेल । मध्यप्रदेश सरकार ने गुरुवार को आदेश जारी कर तेरह जिलों के कलेक्टर बदल दिये हैं। नये परिवर्तन में धार के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को राजधानी भोपाल का कलेक्टर बनाया है। जबकि निवर्तमान भोपाल कलेक्टर सरकार के मुखिया डॉ मोहन यादव के नये मुख्यसचिव होंगे। आदिवासी बहुल जिले मंडला उमरिया झाबुआ धार के कलेक्टर बदले गये हैं। वहीं भाजपा के बड़े नेता सिंधिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जिलों में भी नयी तैनाती की गई है।
मध्यप्रदेश के मुखिया ने एकबार फिर प्रशासनिक कसावट के नाम पर राजधानी भोपाल ,रीवा,सागर, शिवपुरी, श्योपुर , दमोह ,नर्मदा पुरम, बैतूल, झाबुआ, मंडला, सिवनी, धार ,उमरिया और मैहर के कलेक्टरों बदल दिया । धार बैतूल जैसे छोटे जिलों के कलेक्टरों की प्रशासनिक क्षमता की कसौटी पर कसने के बाद राजधानी भोपाल और रीवा की कमान सौंपी गई है। वहीं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पसंद को तरजीह देते हुए अर्पित वर्मा को शिवपुरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गृह जिलें बैतूल में डॉ सौरभ संजय सोनवणे को पदस्थ किया है।
राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में पदस्थ उप सचिव प्रताप नारायण यादव को दमोह , योगेश तुकाराम भरसट झाबुआ,राहुल नामदेव धोटे मंडला,शीला दाहिमा श्योपुर, श्रीमती राखी सहाय उमरिया ,विदिशा मुखर्जी मैहर और राजीव रंजन मीणा धार में जिला कलेक्टर बनाया गया है।

