Headlines

सुनेत्रा पवार शनिवार शाम को लेंगी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, पार्थ को राज्यसभा का टिकिट

मुंबई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत  पवार के निधन के चौथे दिन राजनीतिक गतिविधियां तेज रही इसी बीच एनसीपी खेमें से दादा की पत्नी राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार के उप  मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का रास्ता साफ हो गया है। कल दोपहर एनसीपी विधायक दल की बैठक होगी । जिसमें सुनेत्रा पवार को औपचारिक रुप से विधायक दल का नेता चुना जायेगा।इसके शाम को शपथ लेने की तैयारी भी शुरु कर दी गई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस ने कहा है कि वे पवार के परिवार और पार्टी के निर्णय के साथ हैं। सूत्रों के मुताबिक दादा के बड़े बेटे पार्थ को सुनेत्रा पवार की खाली होने वाली राज्यसभा सीट पर चुना जाना तय है। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे के हस्ताक्षर से जारी पत्र में दोपहर 2 बजै विधायक दल की बैठक क सूचना जारी की गई है।