Headlines

शहर विकास की योजनाओं को लागू किए जाने को लेकर सभापति श्री तोमर ने मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री को लिखा पत्र

ग्वालियर 22।शहर विस्तारीकरण हेतु ग्वालियर शहर में लागू की जाने वाली योजनाओं को शहर के बाहरी क्षेत्रों में लागू किया जाने के संबंध में सभापति श्री मनोज तोमर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन को पत्र लिखकर अवगत कराया है।
सभापति श्री मनोज तोमर द्वारा लिखे गए पत्र के माध्यम से प्रायः यह देखने में आता है कि शासन द्वारा ग्वालियर शहर के सौन्दर्गीकरण एवं विस्तारीकरण हेतु जो भी विकास योजनाऐं लागू की जाती हैं, उनके अन्तर्गत ग्वालियर के पुराने शहर को सम्मिलित किया जाता हैं, किन्तु पुराने शहर की आवादी अत्याधिक घनी होने के कारण योजनाऐं लागू कराने में अत्याधिक बाधा तथा बार-बार सड़को की खुदाई होने के कारण पाईप लाईन, सीवर लाईन एवं अन्य प्रकार की लाईनें क्षतिग्रस्त होकर नागरिकों को अत्यन्त कठिनाईयों से गुजरना पड़ता है और विकास की योजनाएं ठीक तरह से फलीभूत भी नहीं हो पाती हैं और इस प्रकार की योजनाऐं असफल होकर धरातल पर दिखाई भी नहीं देती हैं। उदाहरण के तौर पर अमृत योजना, स्मार्ट सिटी योजना आदि के कारण पुराने शहर की स्थिति बदहाल हो गई है। यदि शहर विस्तार, सौन्दर्याकरण हेतु तैयार की जाने वाली इस प्रकार की योजनाएँ ग्वालियर शहर के वाहरी क्षेत्रों में लागू की जाकर उनका विस्तार किया जाए तो इससे न केवल पुराने शहर को व्यवस्थित रखा जाकर शहर के नागरिकों को इन विकास योजना का पूरी तरह से लाभ प्राप्त होकर अनावश्यक रूप से होने वाली व्यय-हानि को भी रोका जा सकता है।
अतः कृपया अनुरोध है कि शहर विस्तारीकरण हेतु ग्वालियर शहर में लागू की जाने वाली योजनाओं को शहर के बाहरी क्षेत्रों में लागू किया जावे जिससे न केवल पुराने शहर का दबाव कम होगा बल्कि शहर की आबादी सीमा में भी वृद्धि की जा सकेगी।