Headlines

मेला प्राधिकरण गेट के सामने हिट एंड रन मामले में फरार कार चालक को पुलिस ने कार सहित किया गिरफ्तार

थाना गोला का मंदिर पुलिस ने मेला प्राधिकरण गेट के सामने हुए हादसे का किया खुलासा

 

ग्वालियर मेला प्रधिकरण गेट के सामने अज्ञात वाहन ने  मुकेश कुश्वाह को कुचल दिया था ।अज्ञात वाहन के   हिट एंड रन मामले को ग्वालियर पुलिस ने चुनौती माना ।सीसीटीव्ही वीडियो फुटेज एवं मर्ग की सम्पूर्ण जाँच से अज्ञात वाहन चालक के बिरूद्ध जुर्म धारा 106(1) बीएनएस का अपराध पाये जाने से थाना गोला का मंदिर में अप0क्र0 10/26 धारा 106(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा उक्त प्रकरण के कार चालक की पतारसी कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

थाना गोला का मंदिर के मर्ग क्र. 01/2026 धारा 194 बीएनएस की जांच के दौरान स्मार्ट सिटी मोती महल पर महाराजा गेट तिराहा, आकाशबाणी चौराहा एवं जगह-जगह के सीसीटीव्ही कैमरे चैक किये गये। जिसमें कैमरों में मेला प्राधिकरण के गेट के सामने 5 जनवरी  को करीबन 12.30 बजे एक काले रंग की चार पहिया वाहन का चालक कार को तेजी व लापहवाही से चलाकर मृतक मुकेश कुशवाह टक्कर मार कर जाते हुये दिखाई दे रहा है जिससे मृतक मुकेश की मौके पर मृत्यु हो हो गई। सीसीटीव्ही वीडियो फुटेज एवं मर्ग की सम्पूर्ण जाँच से अज्ञात वाहन चालक के बिरूद्ध जुर्म धारा 106(1) बीएनएस का अपराध पाये जाने से थाना गोला का मंदिर में अप0क्र0 10/26 धारा 106(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

हिट एंड रन का मामला जैसे ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के संज्ञान में  तत्काल ही मामले को गंभीर मानते हुए  अज्ञात  कार चालक की पतारसी कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा थाना प्रभारी गोला का मंदिर को कार चालक की पतारसी हेतु क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक करने के निर्देश दिये गये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोला का मंदिर उप निरीक्षक अनुराग सिंह तोमर द्वारा पुलिस की टीम को कार की पतारसी कर कार्यवाही हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना थाना गोला का मंदिर पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक ब्लेक कलर की टाटा हैरियर कार एमपी07-एएफ-2122 को चिहिन्त किया गया और कार के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर कार चालक अंकित सिंह पुत्र दिनेश सिंह तोमर को डीडी नगर ग्वालियर से पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर घटना में प्रयुक्त एक ब्लेक कलर की टाटा हैरियर कार एमपी07-एएफ-2122 को जप्त किया गया। पूछताछ में कार चालक ने मेला प्राधिकरण के गेट के सामने दिनांक 05.01.2026 के करीबन 12.30 बजे एक व्यक्ति को कार से एक्सीडेंट होना बताया। थाना गोला का मंदिर पुलिस द्वारा कार चालक को अप0क्र0 10/26 धारा 106(1) बीएनएस में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

वाहन चालक -अंकित सिंह पुत्र दिनेश सिंह तोमर निवासी डीडी नगर ग्वालियर।

जप्त वाहन- एक ब्लेक कलर की टाटा हैरियर कार एमपी07-एएफ-2122 को जप्त किया गया।

हिट एंड रन मामले को सुलझाने में   थाना प्रभारी गोला का मंदिर उप निरीक्षक अनुराग सिंह तोमर, प्र.आर. प्रवीण कुमार, आर. कुलदीप गुर्जर, पुलिस लाईन ग्वा0 से आर. धर्मेन्द्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।