Headlines

माधव बाल निकेतन आश्रम भागवतकथा- भक्ति से ही संभव है जीवन कल्याण घनश्याम शास्त्री जी

**

ग्वालियर।माधव बाल निकेतन वृद्ध आश्रम परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस  गुरुवार को  अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में  सुप्रसिद्ध भागवताचार्य पं. घनश्याम शास्त्री जी महाराज ने अपने ओजस्वी वाणी और सरल शैली में भक्तों को श्रीमद् भागवत के गूढ़ रहस्यों से परिचित कराया।
कथा के तीसरे दिन महाराज श्री ने भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य का सुंदर वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत मानव जीवन को सही दिशा देने वाला अमूल्य ग्रंथ है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि सच्ची भक्ति से ही जीवन के समस्त कष्टों का निवारण संभव है। कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे दिखाई दिए।
कथा आयोजन माधव बाल निकेतन वृद्ध आश्रम समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है। माधव बाल निकेतन के अध्यक्ष पवन भटनागर एवं चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव जी हैं उन्होंने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों का संचार करते हैं।
कथा के दौरान भजनों एवं संगीतमय प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त किया इस अवसर पर प्रदीप भटनागर,हरिओम शर्मा, सीमा सक्सेना,सीमा समाधिया ने भागवत भगवान की आरती की ।