Headlines

महिला सफाई मित्रों के लिए ‘‘हेल्थ हाइजीन एंड प्रिकॉशनरी मेजर्स ड्यूरिंग द सैनिटेशन वर्क’’ क्षमतावर्धन कार्यशाला आयोजित

 

ग्वालियर । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के अंतर्गत स्वच्छता नॉलेज पार्टनर संस्था हिमालयन इंस्टीट्यूट फॉर एनवायरनमेंट, इकोलॉजी एंड डेवलपमेंट (हाईफीड) द्वारा बाल भवन ऑडिटोरियम ग्वालियर में सफाई मित्रों हेतु दो दिवसीय स्वच्छता कार्य के प्रथम दिन के दौरान स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी सावधानियां ‘‘हेल्थ हाइजीन एंड प्रिकॉशनरी मेजर्स ड्यूरिंग द सैनिटेशन वर्क’’ विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण के आरंभ में हिमालयन इंस्टीट्यूट फॉर एनवायरनमेंट, इकोलॉजी एंड डेवलपमेंट संस्था की प्रशिक्षिका सुश्री मीनू चौहान द्वारा हेल्थ हाइजीन के संबंध में प्रतिभागियों को जागरूक किया गया। स्वच्छता, स्वास्थ्य, सावधानी एवं जागरूकता की जानकारी देते हुए सुरक्षा उपकरण के बारे में बताया गया। हाथ की सफाई की प्रक्रिया भी प्रतिभागियों से कराई गई। दूषित पानी पीने से होने वाले नुकसान के संबंध में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य, स्वच्छता की जिम्मेदारी किसकी हैं, हर काम के लिए सरकार के भरोसे नहीं बैठना चाहिए।
हिमालयन इंस्टीट्यूट फॉर एनवायरनमेंट, इकोलॉजी एंड डेवलपमेंट संस्था के प्रतिनिधि श्री संदीप सोनी ने प्रतिभागियों को कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों की जानकारी दी गई। सर, आंख, श्वसन तंत्र, हमारे फेफड़ों का स्वास्थ्य  का ध्यान रखना रखना हमारी जिम्मेदारी है। कार्य करते समय आप सभी को सुरक्षा उपकरण पहनना चाहिए।
कार्यशाला में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. वैभव श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म पमनानी, समस्त संबंधित सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, एसबीएम टीम से  देवेन्द्र निम, एवं संस्था के विषय विशेषज्ञ सुश्री मीनू चौहान, संस्था प्रतिनिधी दर्पण चौबे,  संदीप सोनी उपस्थित रहें। एसबीएम पीआईयू टीम से  दर्शन सिंह, अनिल कुमार उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें 5 प्रतिभागी नगर निगम ग्वालियर की मेंटी निकाय नगर पालिका डबरा से उपस्थित रहे।