Headlines

मातृशक्ति को अपमानित करने वाले कांग्रेसी फूल सिंह बरैया का रविवार को पुतला फूंकेगा भाजपा महिला मोर्चा

ग्वालियर 17। कांग्रेस के विधायक फूल सिंह बरैया ने अपनी घटिया, घृणित मानसिकता का परिचय देते हुए मातृशक्ति के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है जिसे किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उनके निम्नस्तरीय बयान के विरुद्ध भारतीय जनता महिला मोर्चा ग्वालियर महानगर द्वारा कल रविवार को दोपहर 12 बजे महाराज बाड़ा स्थित भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला दहन किया जाएगा। उक्त जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने दी।
श्री जयप्रकाश राजौरिया ने इस अवसर पर सभी मातृशक्ति एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।